फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सोने की धातू की नहीं निकली मूर्ति तो मंदिर के पास छोड़ गए चोर

Wed, 26 Feb 2025 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। देवर-खडोरा के बजीर देवता के मंदिर से चुराई गई मूर्ति जब सोने की धातू नहीं निकली तो चोर मूर्ति को मंदिर के समीप ही जंगल जाने वाले रास्ते पर छोड़कर चले गए। पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

24 फरवरी की रात को लोगों ने बजीर देवता के मंदिर के ताले तोड़कर वहां स्थापित अष्टधातू की मूर्ति, छत्र, घंटियां और दानपात्र चोरी कर लिया था। पुजारी ने इसकी सूचना चमोली पुलिस थाने को दी। पुजारी रणजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि बजीर देवता की मूर्ति अष्टधातू की थी। उस पर बाहर से सोने की पॉलिश की गई थी। बुधवार को मंदिर के समीप जंगल जाने वाले रास्ते पर मूर्ति मिली। एसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मूर्ति जब पूरी सोने की धातू की नहीं निकली तो चोर उसे मंदिर के रास्ते पर छोड़ गए। चोरों के फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। इस संबंध में ज्वेलर्स से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें