फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 10 महीनों से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ कोतवाली में नेपाली मूल की महिला ने मई 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि जयगणेश (33) निवासी ग्राम भामबाड़ा नगर पालिका छायानाथ राडा, आंचल करनाली नेपाल हाल निवासी ज्योतिर्मठ क्षेत्र उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए लेकिन आरोपी फरार हो गया। उपनिरीक्षक दिनेश पंवार ने बताया कि आरोपी के कर्णप्रयाग क्षेत्र में होने की सूचना मिली जिस पर आरोपी जयगणेश को अलकनंदा नदी किनारे बने एक रैन बसेरे से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें