फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमखोर गुलदार को मारने के लिए गैरबारम गांव पहुंचे शिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरबारम गांव में गुलदार की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं। सोमवार को गुलदार ने एक बालिका को मार डाला था। घटना से गुस्सा लोगों ने गुलदार को मारने के बाद ही बालिका के शव के पोस्टमार्टम की बात कही थी। लोगों की मांग पर गुलदार को आदमरखोर घोषित करते हुए उसे मारने के आदेश मिलने के बाद मंगलवार को शिकारी दल गांव पहुंचा। शिकारी लखपत सिंह रावत और पौड़ी के जॉय हुकिल ने गांव में मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को गैरबारम गांव के देवेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री दृष्टि को गोशाला से घर लौटते वक्त गुलदार ने मार डाला था। रात में ही वनक्षेत्राधिकारी जुगल किशोर चौहान वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। मंगलवार सुबह विधायक मुन्नी देवी शाह, प्रमुख यशपाल नेगी, जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, एसडीएम केएस नेगी, थानाध्यक्ष ध्वजवीर पंवार, देवराज रावत, गोविंद भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष एमएन चंदोला आदि जनप्रतिनिधि गैरबारम गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए गुलदार को मारने की मांग उठाई। कहा कि जब तक नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए शिकारी दल तैनात नहीं किया जाता, तब तक बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे। वनक्षेत्राधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। रेंजर जुगल किशोर चौहान ने बताया कि मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड राजीव भरतरी ने प्रभागीय वनाधिकारी, बदरीनाथ वन प्रभाग को आदमखोर गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने अथवा मारने के आदेश जारी किए। इसके बाद शिकारी लखपत सिंह रावत और जॉय हुकिल ने क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाकर मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें