फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नारायणबगड़ के केवर और पालछूनी के जंगल भी जले

Sat, 23 May 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़ के केवर और पालछूनी के जंगल भी जले
विज्ञापन

-शुक्रवार शाम को लगी आग, नियंत्रण से हुई बाहर, रात भर धधकते रहे जंगल
नारायणबगड़/कर्णप्रयाग। विकासखंड के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी रहने से पिंडरघाटी का पर्यावरण दूषित हो गया है। शुक्रवार शाम को ब्लॉक मुख्यालय से सटे केवर गांव के जंगल में किसी अराजक तत्व ने आग लगा दी। देखते-देखते आग ने जंगल के एक बड़े हिस्से को अपने चपेट में ले लिया। वहीं कर्णप्रयाग के बणसोली सहित आस पास के जंगल भी शुक्रवार रात जलते रहे।
विज्ञापन

जंगल के ठीक नीचे नारायणबगड़ बाजार और आवासीय क्षेत्र होने से लोगों में आधी रात तक रिहायशी इलाके में आग फैलने की दहशत बनी रही। वनकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद वनाग्नि पर काबू पाया लेकिन तब तक जंगल का एक बड़ा भूभाग जल चुका था। दूसरी वनाग्नि की घटना पालछूनी गांव के वन पंचायत के जंगल में हुई और शुक्रवार रात समूचा वनक्षेत्र जल गया। जंगलों में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं ने वन्यजीवों का जीवन खतरे में डाल दिया है और वे जान बचाने के लिए रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। रेंजर अभिषेक भट्ट ने बताया कि वन कर्मियों की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी है। आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें