फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मेहलचौरी बीट में लगी आग कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई

Thu, 15 May 2025 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन


गैरसैंण। ब्लॉक के लोहबा रेंज में मेहलचौरी बीट में लगी आग को वनकर्मियों ने बुझा दी। बृहस्पतिवार को आग जंगल के दूसरे छोर थाला गांव के पास कंपार्ट न. 18 व 19 तक फैल गई जिसे वन कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद बुझा पाए।
विज्ञापन

वहीं इससे पूर्व बुधवार को मेहलचौरी बीट के कंपार्ट आठ और नौ में आग लग गई थी जिसे वनकर्मियों ने बुझा दिया था। मगर देर शाम हवा चलने के कारण सुलगते चीड़ के पेड़ों से आग भड़क कर स्यूंणी मल्ली के जंगल तक फैल गई थी। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने कहा कि आग काबू करने लिए स्यूंणी मल्ली के जंगल में टीम ने फायर लाइन बनाई और रात को ही आग बुझा दी गई। इस दौरान डिप्टी रेंजर अवतार रावत, वन दरोगा सरिता नेगी, वन बीट अधिकारी अर्जुन राणा, जगवीर बिष्ट, गौरव पंवार और फायर वाचर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें