फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जीवन शैली में आ रहे बदलाव पर बनेगी फिल्म ‘रिखुली’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ख क्रिएशन मुंबई और अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर की ओर से आज के दौर में पहाड़ की संस्कृति और जीवन शैली में आ रहे बदलाव पर गढ़वाली फिल्म ‘रिखुली’ बनाई जा रही है। 90 मिनट की इस फिल्म की शूटिंग दशोली ब्लॉक के स्यूंण गांव में होगी। इस फिल्म में चमोली जिले की बोली-भाषा का प्रयोग किया जाएगा। इस वर्ष के अंत तक फिल्म थिएटर में आ जाएगी।
विज्ञापन




फिल्म के प्रोड्यूसर जगत किशोर गैरोला और अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष केके डिमरी ने बताया कि चमोली जिले की बोली भाषा में यह पहली फिल्म बनेगी। फिल्म रिखुली नाम की बालिका पर केंद्रित है, जो सौतेली मां की प्रताड़ना से दुखी रहती है और अंतर्मुखी (शर्मीला स्वभाव) हो जाती है। पर्यटन स्थल घूनी रामणी मेें भी फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म की शूटिंग 15 जून से शुरू होगी। इस मौके पर लोक कलाकार विजय वशिष्ठ, कुलदीप करासी, ओपी पुरोहित, प्रोडक्शन मैनेजर कलावती, चंद्रप्रभा, आशीष बिष्ट, धीरेंद्र और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक महेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें