फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बुजुर्ग महिला को साढ़े तीन किमी डंडी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

Sat, 12 Jul 2025 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
भेरणी ग्राम पंचायत के पानीगैर गांव के ग्रामीणों को नहीं मिल पाया सड़क का लाभ
विज्ञापन

बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने की बनीं रहती है चुनौति
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत भेरणी के राजस्व गांव पानीगैर के ग्रामीणों को सड़क नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को गांव से अस्वस्थ बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन किमी तक कंधे पर डंडी के सहारे अस्पताल तक पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए लंबे समय से वे संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
पानीगैर की 80 वर्षीय बसंती देवी घर में ही गिरकर चोटिल हो गई। उनके पांव पर गहरे जख्म पड़ गए। क्षेत्र में त्वरित इलाज की कोई व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक बसंती देवी को डंडी के सहारे भैरणी गांव तक पहुंचाया। यहां से वाहन से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कमल सिंह रावत, विरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, दिलवर सिंह और धन सिंह का कहना है कि उनके गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार शासन से पत्राचार किया गया लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीण आज भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए करीब साढ़े तीन किमी की पैदल दूरी नाप रहे हैं। गांव में किसी के भी बीमार होने पर उन्हें सड़क तक पहुंचाने के लिए डंडी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें