फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Wed, 14 Feb 2024 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
रुद्रनाथ भगवान के कपाट खुलनें की ति​​थि तय करते आचार्यगण । संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। बुधवार को वसंत पंचमी पर्व पर पंचांग गणना के आधार पर मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई।
विज्ञापन

गोपीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुबह दस बजे मंदिर परिसर में रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश भट्ट और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में आचार्यगणों की ओर से पंचांग गणना के आधार पर रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि निर्धारित की गई। पुजारी वेदप्रकाश ने बताया कि कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति 14 मई को पूजा-अर्चना के बाद गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी जाएगी। 16 मई को डोली रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी और 18 मई को विधि-विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें