फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 11 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Sun, 01 Oct 2023 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब में दर्शनों को पहुंचे तीर्थयात्री।स्रोत: गुरुद्वारा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अंतिम पड़ाव में पहुंची यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस सीजन के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। 11 अक्तूबर को हेमकुंड के कपाट बंद हो जाएंगे और यात्रा में अब दस दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में अब हेमकुंड साहिब की यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को यहां 960 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका जबकि रविवार को 1330 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के कपाट 11 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मौसम साफ होने पर हेमकुंड आने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इस सीजन में अभी तक यहां 1,60800 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि मौसम खुलने पर यात्रा बढ़ी है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में चंद दिन शेष हैं। इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम भी सुहावना बना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें