पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में छात्र-छात्राओं के लिए चलाई गई अंग्रेजी ग्रामर की विशेष कक्षाएं संपन्न हो गईं। अंग्रेजी विभाग की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बीए व बीएससी के छात्र-छात्राओं के लिए 20 दिनों तक इन विशेष कक्षाओं का संचालन किया गया। 10 सितंबर से कक्षाएं शुरू हुई थीं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डाॅ. वर्षा सिंह बताया कि सिविल सर्विस से लेकर सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं की अंग्रेजी भाषा में पकड़ मजबूत होनी चाहिए। खासकर अंग्रेजी ग्रामर का ज्ञान होना जरूरी है। प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से युवाओं को तैयारी में काफी मदद मिलती है। संवाद