फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के पीआरओ पर अभद्रता का आरोप

Mon, 11 Jan 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलंग में अलकनंदा पर निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी की सहायक कंपनी हिंदुस्तान के जनसंपर्क अधिकारी पर हेलंग और गुलाबकोटी की महिलाओं ने गाली-गलौच और अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि हिंदुस्तान कंपनी प्रबंधन की ओर से परियोजना में कार्य कर रहे मजदूरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।


सोमवार दोपहर एक बजे क्षेत्र की महिलाएं हिंदुस्तान कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी से मिलने मिलीं तो उन्होंने शाम छह बजे वार्ता करने की बात कही।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि इसी दौरान पीआरओ ने गाली-गलौच और अभद्रता की, जिस पर वन पंचायत से जुड़े लोगों ने मौके पर ही कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।

वन सरपंच प्रदीप भंडारी, शिशुपाल, पान सिंह और रणजीत का कहना है कि कंपनी के अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहे हैं।

 वहीं, हिंदुस्तान कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री शर्मा का कहना है कि परियोजना में अनुबंध के मुताबिक 70 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया गया है।

मजदूरों के साथ कोई भेदभाव पूर्ण रवैया नहीं है। जन संपर्क अधिकारी की ओर से महिलाओं के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है। बिना वजह अधिकारी पर आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें