फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने में उखड़ गया लाखों का बिछाया डामर

Mon, 11 Jan 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिमली- बैनीताल मोटर मार्ग पर लोनिवि की ओर सेे दो माह पूर्व लाखों की लागत से बिछाया गया डामर निम्न गुणवत्ता के कार्यों के चलते उखड़ गया है।
विज्ञापन


जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के कई बार विभागीय अधिकारियों से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के कार्यों की गुणवत्ता को सुधारे जाने की मांग की गई थी। लेकिन  कार्रवाई न होने से सड़क पर बिछाया गया डामर दो माह में ही उखड़ गया है।


सिमली- बैनीताल मोटर मार्ग के दो किमी पर ही आपदा से क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण के लिए सड़क के ऊपरी हिस्से के जंगल को खोदकर पत्थर निकाले गए हैं।

 जिससे वन संपदा को नुकसान तो हुआ ही है साथ भविष्य में यहां बरसात के समाय भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, प्रधान घंडियाल राजेश्वरी देवी, सुरेंद्र सिंह राणा, प्रदीप रमोला ने बताया कि सिमली- बैनीताल मोटर मार्ग पर सितंबर माह में बिछाया गया डामर निम्न गुणवत्ता के कार्यों के चलते उखड़ गया।
विज्ञापन


कहा कि इससे न सिर्फ सरकारी धन का अपव्यय हुआ है बल्कि ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने शासन- प्रशासन से लोनिवि के करवाए गए कार्यों और वन संपदा को हुए नुकसान की जांच कराने के साथ ही मोटर मार्ग पर पुन: डामरीकरण करने  की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं लोनिवि कर्णप्रयाग के ईई जेपी रतूड़ी ने बताया कि उन्होंने भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही उन्होंने संबधित ठेकेदार को फिर से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बताया कि  फरवरी माह मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें