फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आटागाड़ नदी पर पुल बनकर तैयार, कल से शुरू होगा आवागमन

Fri, 17 Apr 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

30 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, 30 किमी की अतिरिक्त दूरी होगी कम
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। आटागाड़ नदी पर मोटर पुल बनकर तैयार हो गया है। 19 अप्रैल को मोटर पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। मोटर पुल शुरू होने से चांदपुर पट्टी के 30 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। पुल बनने से इन गांवों का संपर्क सीधे नैनीताल हाईवे से जुड़ जाएगा और 19 किमी दूरी कम हो जाएगी। साथ ही ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए दूरी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

लोनिवि कर्णप्रयाग की ओर से आटागाड़ नदी के ऊपर करीब दो करोड़ से अधिक लागत से पुल का निर्माण किया गया है। पुल न बनने से नंदासैण, पुनगांव, मालई, चौरासैण, मटियाला आदि गांवों के ग्रामीणों को करीब 30 किमी की दूरी तय करके आदिबदरी पहुंचना पड़ता था। मगर अब पुल बनने से यह दूरी केवल 11 किमी रह जाएगी। वहीं जसपुर, डुंग्री, बैनोली गांवों के ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 8 किमी की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। डुंग्री गांव की प्रधान इंद्रा देवी, पूर्व जिपंस विनोद सिंह नेगी, अशोक चौधरी, गब्बर सिंह नेगी ने कहा कि पुल बनने से अब पिंडर घाटी, ब्लॉक मुख्यालय और गैरसैंण पहुंचना आसान हो जाएगा। लोनिवि कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने कहा कि 19 अप्रैल को पुल का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें