फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टीएचडीसी के खिलाफ मुखर हुए बंड क्षेत्र के लोग

Fri, 17 Apr 2026 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कहा, 15 वर्ष में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल नहीं खोला गया
परियोजना में बाहरी लोगों को दिया जा रहा है रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणदायी संस्था टीएचडीसी व कार्यदायी संस्था एचसीसी के खिलाफ बंड क्षेत्र के लोग मुखर हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने रोजगार सहित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेतावनी दी यदि 15 दिन में मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तो परियोजना के प्रभावित आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि टीएचडीसी 15 वर्ष से क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय खोलने का आश्वासन दे रहा है लेकिन अभी तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। कई प्रभावित परिवारों को चारापत्ती का मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा है। परियोजना के कारण कई क्षेत्रों की गो चरान की भूमि खत्म हो गई है। टनल निर्माण से निकलने वाला रसायनयुक्त पानी अलकनंदा नदी में डाला जा रहा है। शवदाह घाटों व उनके रास्तों पर मलबा डाला गया है इससे वहां आवाजाही में खासी दिक्कत होती है। भारी विस्फोटों से लोगों के भवनों पर दरारें आ गई हैं और उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने रोजगार में स्थानीय को प्राथमिका देने, क्रशर व अन्य मशीनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से निजात दिलाने आदि की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, मठ झड़ेता की प्रधान पूजा देवी, सल्ला रैतोली की प्रधान आशा देवी, मुकेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता देवी, सरपंच संतोष, जिला पंचायत सदस्य संतोषी, राकेश नवानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें