फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 17 Jan 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील के देवराड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता के भाई ने राजस्व पुलिस में बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की और जांच की मांग उठाई। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

राजस्व उपनिरीक्षक जयकृत सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को गैरसैंण ब्लाक के जलचौंरा निवासी रमेश सिंह पुत्र हीरा सिंह ने सूचना दी कि उसकी बहन शकुंतला देवी (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पर राजस्व पुलिस देवराड़ा पहुंची तो शकुंतला का शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर पेड़ से लटका था।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में मृतका के सुसर केदार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को शकुंतला गांव की अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। उसकी खोज की गई लेकिन उसका पता नहीं चला।

बाद में शकुंतला के मायके वालों को इसकी सूचना दी गई। शकुंतला का भाई रमेश सोमवार रात को ही देवराड़ा पहुंच गया। मंगलवार सुबह शकुंतला का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों से पूछताछ में ये सामने आया कि शकुंतला किसी भी महिला के साथ लकड़ी लेने नहीं गई थी। इस पर रमेश सिंह ने राजस्व पुलिस को शकुंतला के ससुरालियों पर उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी। बताया गया कि शकुंतला का विवाह करीब छह-सात साल पहले थराली के देवराड़ा गांव के प्रताप सिंह पुत्र केदार सिंह से हुआ था।
विज्ञापन


शकुंतला की एक तीन साल की बेटी और 3-4 माह का बेटा है। उसके पति की दर्जी की दुकान है। वह आजकल दर्जी का काम सीख रही थी और गांव में पति, बच्चों के साथ ही सास ससुर के साथ रह रही थी। राजस्व उपनिरीक्षक जयकृत रावत ने बताया कि अभी केवल शिकायत मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें