फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रोशनी से जगमग हुआ आदिबदरी मंदिर समूह, पुरातत्व विभाग ने लगाईं लाइटें

Sun, 05 Apr 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी। मंदिर समूह में पुरातत्व विभाग ने लाइटें लगा दी हैं। लाइटें लगने से अब मंदिर समूह रात में दूधिया रोशनी से जगमग हो गया है और आकर्षण का केंद्र बना है।
विज्ञापन

बीते अक्तूबर माह में भारतीय पुरातत्व विभाग के डीजी (महानिदेशक) यदुवीर सिंह रावत ने यहां पहुंचकर मंदिर समूह व चांदपुर गढ़ी का निरीक्षण किया था। डीजी ने अधीनस्थ अधिकारियों को दोनों स्थानों पर व्यवस्थाएं ठीक करने व विशेष सुविधाएं जुटाने को कहा था। अब पुरातत्व विभाग ने मंदिरों में लाइटें लगा दी हैं। पुरातत्व विभाग के सीए प्रमोद सेमवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में पांच से अधिक बड़ी लाइटें, सभी मंदिरों और गढ़वाल कीर्तन मंडप में प्रकाश व्यवस्था का काम पूरा हो चुका है। जल्द मंदिर समूह से पिछले भाग व अन्य स्थानों पर भी प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, महासचिव हिमेंद्र कुंवर व व्यापार संघ के उपाध्यक्ष संदीप शाह, ब्रिजेश कुंवर ने इसके लिए आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें