लंबे समय से बारिश नहीं होने से रबी की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने और काश्तकारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, संतोष चौधरी, नरेंद्र रावत, यशवंत बर्तवाल और अब्बल असवाल आदि ने कहा कि गेहूं, जौ और सरसों के अलावा सब्जियाें की फसल भी सूखने लगी हैं। अभी बारिश की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में खेती पर निर्भर काश्तकारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कुछ जगह पर थोड़ी बहुत फसल हो भी रही है तो उसे बंदर और जंगली जानवर नष्ट कर रहे हैं।