फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में ठहर सकेंगे दस हजार तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों के साथ ही तीर्थयात्रा का संचालन जिला प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के लिए चुनौतिपूर्ण रहेगा। यहां यात्राकाल में भी मास्टर प्लान के कार्य जारी रहेंगे। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि बदरीनाथ धाम में दस हजार तक तीर्थयात्रियों को ठहरने की व्यवस्था की गई है। धाम में अधिक संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर उन्हें गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और जोशीमठ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुल जाएंगे, जिसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। धाम में मास्टर प्लान के कार्य चल रहे हैं। यहां नर पर्वत (बदरीनाथ बाजार) की ओर शेषनेत्र व बदरीश झील, अस्पताल विस्तारीकरण और बाईपास सड़क निर्माण कार्य गतिमान हैं, जबकि नर पर्वत (बदरीनाथ धाम की तरफ) की तलहटी में फुटपाथ, अलकनंदा किनारे घाट और रीवर फ्रंट के कार्य किए जा रहे हैं। बदरीनाथ में कई सरकारी व निजी भवनों का ध्वस्तीकरण पूर्व में ही किया जा चुका है। नगर पंचायत, जल संस्थान, ऊर्जा निगम सहित अन्य यात्रा से जुड़े विभागों के कार्यालयों के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से चार धर्मशालाओं का अधिग्रहण किया है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि धाम में तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। धाम में दस से बारह हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। यदि इससे अधिक संख्या में यात्री पहुंचे तो उन्हें गोविंदघाट, पांडुकेश्वर व जोशीमठ भेजा जाएगा।
धाम में स्थापित की जाएगी पुलिस टेंट कालोनी
गोपेश्वर। मास्टर प्लान की जद में आ रहे पुलिस प्रशासन के भवनों को भी ध्वस्त किया गया है। शेषनेत्र झील के समीप ही पुलिस के गेस्ट हाउस को भी ध्वस्त किया गया है, जिससे यात्राकाल में पुलिस के जवानों और स्टाफ को ठहरने के लिए धाम में टेंट कालोनी स्थापित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने 25 लाख का स्टीमेट गढ़वाल कमिश्नर को भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

धाम में वाहन पार्किंग होगी चुनौती
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में प्रतिवर्ष पार्किंग की समस्या बनी रहती है, जगह-जगह यात्रा वाहनों से जाम लग जाता है, लेकिन इस बार निर्माण कार्यों के बीच इस समस्या से निपटना प्रशासन के लिए चुनौतिपूर्ण रहेगा। धाम में माणा बस अड्डे पर करीब 80 वाहन, आर्मी हेलीपैड के समीप 60 से 80 और अंतरराज्यीय बस अड्डे पर 30 वाहनों की पार्किंग की सुविधा है। स्नो क्रेस्ट होटल के पीछे बीएडीपी (सीमा क्षेत्र विकास योजना) के अंतर्गत वाहन पार्किंग का निर्माण किया गया है। यहां 150 से 200 वाहनों की पार्किंग की जा सकती थी, लेकिन इस पार्किंग में मास्टर प्लान के कार्यों की मशीनें रख दी गई हैं। बदरीनाथ बस अड्डे पर पेट्रोल पंप का निर्माण होने से यहां अधिक संख्या में वाहनों की पार्किंग नहीं हो सकती है। यहां अब मात्र 30 वाहनों की पार्किंग की ही जगह बच गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें