फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर गंगा उफान पर आने से बहा अस्थायी पैदल पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
निजमूला घाटी में बुधवार रात को हुई भारी बारिश के कारण वीर गंगा उफान पर आ गई, जिससे दूरस्थ ईराणी गांव को जोड़ने वाला अस्थायी लकड़ी का पैदल पुल बह गया। ऐसे में ग्रामीणों का बाहरी क्षेत्र से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

ईराणी गांव में मौजूदा समय में 100 से अधिक परिवार रहते हैं। ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि पीएमजीएसवाई की ओर से पगना से ईराणी गांव के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वीर गंगा पर मोटर पुल निर्माण का काम चल रहा है, जिस कारण पैदल झूला पुल पर आवाजाही रोकी गई है। ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वीर गंगा पर लकड़ी का अस्थायी पुल निर्मित किया गया था, लेकिन बीती रात को भारी बारिश से पुल बह गया और ग्रामीणों की आवाजाही ठप पड़ गई। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र क्षेत्र में आवाजाही की व्यवस्था करने की मांग उठाई। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों की आवाजाही के लिए वीर गंगा पर पुलिया की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें