फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थली औली में भी तापमान 26 डिग्री पहुंचा

Fri, 29 Apr 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष प्रसिद्घ तीर्थ बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में ठंड नहीं के बराबर है। शुक्रवार 29 अप्रैल को बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी दिन धाम का तापमान अधिकतम 9 डिग्री और न्यूनतम माइनस एक डिग्री था।
विज्ञापन


बर्फ से ढके रहने वाले देश के अंतिम गांव माणा में भी यही स्थिति बनी हुई है। यहां भी सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ठंड का कोई एहसास नहीं हो रहा है। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री रहा।

पिछले वर्ष अधिकतम तापमान आठ डिग्री और न्यूनतम माइनस तीन डिग्री था। यही हाल हेमकुंड साहिब का भी रहा। इस वर्ष हेमकुंड साहिब में 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम आठ डिग्री रहा, जबकि पिछले वर्ष अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री रिकार्ड किया गया था। हिम क्रीड़ा स्थली औली में भी इस बार ठंड के बजाय गर्मी का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन


यहां चारों ओर से बर्फ गायब है। शुक्रवार 29 अप्रैल को दोपहर तीन बजे औली का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि पिछले वर्ष इसी दिन औली का तापमान अधिकतम 14 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें