फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: अलकनंदा में डाला जा रहा बाईपास कटिंग का मलबा, तहसील प्रशासन ने काम रोका

Fri, 09 Dec 2022 12:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के तहत हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से यहां पर सड़क कटिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
अलकनंदा में उड़ेला जा रहा हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के हिल कटिंग का मलबा। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे के हेलंग-मारवाड़ी बाईपास के हिल कटिंग का मलबा सीधे अलकनंदा नदी में डालने पर जोशीमठ तहसील प्रशासन ने हिल कटिंग का काम रुकवा दिया है। मलबा नदी में डाले जाने से रोकने के लिए क्रिस्टवॉल (मलबा रोकने के लिए बनाई जाने वाली दीवार) बनने तक सड़क निर्माण कार्य रुका रहेगा।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के तहत हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से यहां पर सड़क कटिंग का काम चल रहा है। यहां सड़क के मलबे के निस्तारण के लिए कहीं भी डंपिंग जोन नहीं बनाया गया है और मलबे को सीधे नदी में उड़ेला जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने एसडीएम कुमकुम जोशी से इसकी शिकायत की थी। प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया जिसमें मलबा नदी में डाले जाने की बात सही पाई गई और अब सड़क कटिंग पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि सड़क कटिंग का मलबा नदी में डाले जाने के कारण बाईपास के कटिंग कार्य पर रोक लगाई गई है। मलबे को नदी में जाने से रोकने के लिए क्रिस्टवॉल का निर्माण करने के लिए संबंधित एजेंसी को कह दिया गया है। जैसे ही क्रिस्टवॉल का काम पूरा हो जाएगा सड़क कटिंग का काम शुरू करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें