फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने मंत्री के सामने रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कर्णप्रयाग पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राजकीय व प्राथमिक शिक्षक संघ ने उन्हें 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। राजकीय शिक्षक संघ चमोली के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी और जनपदीय मंत्री प्रकाश चौहान ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

जनपदीय मंत्री प्रकाश चौहान ने कहा कि संघ की मांगे लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। कहा कि धन सिंह रावत ने समस्यओं के निराकरण का भरोसा दिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने भी मंत्री को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। मंत्री से सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या घटने पर चिंता जताई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुुवर, नरेंद्र कंडवाल, मोहन नेगी, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री दिगंबर नेगी, यदुवीर बिष्ट, त्रिलोक नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें