फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रोहिड़ा इंटर कॉलेज में शिक्षक की तैनाती, नैनीसैंण में इंतजार

Thu, 22 Oct 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान
विज्ञापन

नैनीसैंण में शिक्षकों की तैनाती के लिए अभिभावक हैं आंदोलन पर
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गैरसैंण ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रोहिड़ा के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विद्यालय में लंबे समय से रिक्त चल रहे भौतिक विज्ञान प्रवक्ता के पद पर तैनाती हो गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से शिक्षक कैलाश चंद्र सिंह की संशोधित तैनाती कर दी गई है। वहीं कर्णप्रयाग विकासखंड के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैंण में शिक्षकों की कमी को लेकर असमंजस और असंतोष की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

नैनीसैंण में शिक्षकों की मांग के लिए अभिभावक आंदोलन पर हैं। धरना-प्रदर्शन के अलावा अभिभावकों ने खून से पीएम, सीएम सहित अन्य को खत भी लिखे हैं। पीटीए अध्यक्ष बीते 28 सितंबर से शिक्षकों की मांग के लिए नंगे पैर चल रहे हैं। हालांकि पूर्व में जारी आदेश के तहत संबंधित शिक्षक को नैनीसैंण भेजा गया था लेकिन वहां पद रिक्त न होने के कारण अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (उत्तराखंड) की ओर से जारी संशोधित आदेश के तहत उन्हें वापस रोहिड़ा में नियुक्त किया गया है। इस संशोधन से रोहिड़ा के छात्रों की पढ़ाई हो सकेगी। मगर नैनीसैंण विद्यालय में अब भी रसायन विज्ञान, गणित सहित कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं। वहीं इस संबंध में चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने आश्वस्त किया कि जिले के सभी विद्यालयों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शासन स्तर पर गतिमान है। जल्द अन्य विद्यालयों में भी नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें