फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितंबर को सीएम से संवाद करेंगी शिक्षिका महादेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय ल्वाणी में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापिका महादेवी रावत पांच सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री के बोधिसत्व मंथन संवाद में प्रतिभाग करेंगी। शिक्षिका के प्रयास से प्राथमिक विद्यालय ल्वाणी में कंप्यूटर की शिक्षा दी जाती है। वहीं यहां के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रदेश और राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन

देवाल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ल्वाणी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका महादेवी रावत की तैनाती इस विद्यालय में 14 जनवरी 2015 को हुई। अपने तैनाती के समय से ही इस अध्यापिका ने विद्यालय को संवाराना शुरू किया था। कक्षा-कक्ष की दीवारों पर गणित, अंग्रेजी, एवं हिंदी विषय से संबंधित पेंटिंग कराई। वही प्रार्थना सभा में व्यायाम योगा, सामान्य ज्ञान एवं दैनिक समाचार को समाहित किया। साथ ही बच्चों को खुद के खर्चे से स्पोर्ट्स ड्रेस और पाठ्य सामग्री भी दी। स्वयं और लोगों की मदद से विद्यालय के सभी कमरों व फील्ड में टायल्स लगाए गए और तीन कंप्यूटरों की व्यवस्था की गई है। बीईओ मास्टर आदर्श ने बताया कि महादेवी रावत पांच सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री से संवाद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें