फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के लिए 20 किमी तक निकाली टैक्सी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
खनसर घाटी में मूलभूत सुविधाओं सहित क्षेत्र की 35 समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लोगों ने शुक्रवार को माईथान से गैरसैंण तक 20 किमी तक टैक्सी रैली निकाली। करीब 50 टैक्सियों के काफिले में गैरसैंण पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जीएमवीएन से रामलीला मैदान तक विशाल पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

गैरसैंण पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी के पास होने के बावजूद खनसर घाटी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कहा कि खनसर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, तहसील, आईटीआई, पीएनबी शाखा, माईथान अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन सहित विशेषज्ञों की नियुक्ति, गैरसैंण जिला बनाकर मुख्यालय नागार्जुनसैंण में स्थापित करने, सड़कों का निर्माण आदि की मांग कई वर्षों से कर रहे हैं। इसके बाद भी मंत्रियों और अधिकारियों की ओर से इन जायज मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर जनभावनाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क, यातायात, महंगाई, बेरोजगारी, गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशनरों की पेंशन से जबरन कटौती की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति खराब है। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र की सभी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रेश मैखुरी, चंद्र सिंह, सुरेश, अवतार, दयाल, सरस्वती, बलवंत, सुरेंद्र, केएस बिष्ट, दान सिंह, नारायण बिष्ट, पान सिंह, राधा देवी, हंसुली, रजनी, रेखा, जमुना, पुष्पा, हुकम सिंह और हेमा देवी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें