फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बढ़ती ठंड में बच्चों का रखें ख्याल, सिर और पैर ढककर रखें

Sun, 23 Nov 2025 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पिछले कुछ दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम सर्द हवा चलने के साथ ही रात में पाला गिरने से तापमान लुढ़कता जा रहा है। ऐसे में बढ़ती ठंड में अभिभावकों को अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

उपजिला चिकित्सालय में तैनात बाल एवं शिशु विशेषज्ञ डाॅ. सीमा सिंह ने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में बच्चों को सबसे अधिक ठंड सिर और पैर में लगती है। ऐसे में बच्चों के सिर और पैर को ढकना जरूरी है। बच्चों को अंदर से सूती कपड़े पहनाने चाहिए उसके बाद ऊनी कपड़े पहनाएं। सामान्य लोग जितने कपड़े पहनते हैं उसे एक कपड़ा अधिक बच्चों को अधिक पहनाएं। बच्चों को रात में सुलाते समय ढीले कपड़े पहनाएं और सोते समय बच्चे का मुंह न ढकें। कहा कि सर्दियों में बच्चों की हल्के हाथ से हल्की मालिश करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें