शुक्रवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर लौटते सदविप्र समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंद जी महारा?
- फोटो : GOPESHWAR
सदविप्र समाज सेवा के संस्थापक सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने शुक्रवार को अपने भक्तों के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ भगवान के दर्शन करने के बाद स्वामी कृष्णानंद जी महाराज आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों के साथ सतोपंथ के पास मुचकुंड गुफा पहुंचे। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दौरान स्वामी कृष्णानंद जी महाराज प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम पहुंचकर भक्तों को प्रवचन देते हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में भक्तों ने स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का फूल मालाओं से स्वागत किया।
सदविप्र समाज सेवा के प्रदेश अध्यक्ष महात्मा विनोद ने बताया कि सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के सानिध्य में पिछले आठ सालों से प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम में निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जाता है। स्वामी जी बदरीनाथ धाम में जन्माष्टमी कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर सदविप्र समाज सेवा के प्रदेश अध्यक्ष महात्मा विनोद, थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा के साथ कई साधु-संत मौजूद थे।