फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ियाणा और पाडुली में 24 घंटे में करें सुचारु पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
गोपेश्वर के पाडुली और पपड़ियाणा क्षेत्र में जनसमस्याएं सुनते विधायक महेंद्र भट्ट। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने नगर पालिका के पपड़ियाणा और पाडुली क्षेत्र का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांवों में पेयजल की अनियमित आपूर्ति की शिकायत की, जिस पर विधायक जल संस्थान के अधिकारियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अमृत गंगा पेयजल योजना के स्रोत पर पर्याप्त पानी होने के बावजूद लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने 24 घंटे में दोनों क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक महेंद्र भट्ट ने सोमवार को पपड़ियाणा में 3 लाख रुपये की लागत से निर्मित पपड़ियाणा मंदिर का सौंदर्यीकरण और अनुसूचित बस्ती में डेढ़ लाख रुपये से निर्मित चौपाल स्थल का निरीक्षण भी किया। महिला मंगल दल की अध्यक्ष शकुंतला देवी ने महिलाओं को सांस्कृतिक सामग्री न मिलने पर नाराजगी जताई, जिस पर विधायक ने विधायक निधि से सांस्कृतिक सामग्री देने का आश्वासन दिया। पाडुली में सिंचाई विभाग की ओर से निर्मित नाले की दुर्दशा पर विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके से ही फोन कर तत्काल नाले के सुधारीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने पाडुली के एससी बस्ती में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इस मौके पर नगर पालिका सभासद नवल भट्ट, हरिप्रसाद ममगाईं, भीम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, मीडिया प्रभारी शांति राणा, भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, दीपक बिष्ट, सरपंच त्रिलोक सिंह और पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें