फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने करवा चौथ व्रत रखकर मंदिरों में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
पति की सलामती व लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखा। सुबह पूजा-अर्चना व कथा सुनने के भगवान गणेश से अपने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। रात को सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला।
विज्ञापन

करवा चौथ के पर्व पर साज- श्रृंगार कर सुहागिनों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर व्रत की कथा सुनी। साथ ही मांगल गीत गाकर अपने पूजा बर्तनों का आदान प्रदान कर पूजा संपन्न की। मनोरंजन के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गोपेश्वर में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर मंदिरों और घरों में सामूहिक पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना की। उधर, जोशीमठ, पोखरी, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्र में करवा चौथ का व्रत धूमधाम से मनाया गया। उधर, नई टिहरी, लैंसडौन, गोपेश्वर आदि जगहों पर भी करवाचौथ के पर्व पर सुहागिनों ने अपने पति की सलामती के लिए व्रत रखा। बौराड़ी स्थित जानकी देवी मंदिर पहुंचकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा संपन्न की। सुहागिनों ने अखंड सौभाग्यवती रहने के लिए बुजुर्ग महिलाओं से भी आर्शीवाद लिया। घरों में भी दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। वहीं लैंसडौन और आसपास के क्षेत्रों में देर शाम तक हाथोें मेें सुहाग के नाम की मेहंदी रचाने के लिए महिलाओं की दुकानों में भीड़ रही। रात को चांद निकलने के बाद विधिवत पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें