फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन सिंह बने लोनिवि एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग एसोसिएशन का द्विवार्षिक जिलास्तरीय अधिवेशन बुधवार को पोखरी में संपन्न हुआ। अधिवेशन में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान मोहन सिंह राणा को अध्यक्ष, शिव सिंह राणा को महामंत्री, हरिराम बधाणी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुष्कर सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, उमेद सेमवाल को कोषाध्यक्ष, मदन मोहन जोशी को संगठन मंत्री और दिगंबर सिंह रावत को संरक्षक चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष श्याम सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, अनिल किशोर नेगी, शिब्बु पाल, राकेश पंवार, मदन बर्त्वाल, संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें