फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गौचर में कुत्तों ने तीन साल के मासूम सहित चार लोगों को काटा

Tue, 06 Oct 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-लोगों ने पालतू और आवारा कुत्तों को बाजार से हटाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। नगर क्षेत्र में कुत्तों के हमलों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजकीय व निजी स्वास्थ्य केंद्रों में औसतन हर रोज दो से तीन मामले पहुंच रहे हैं। अकेले आज ही चार लोगों के कुत्तों के काटने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर में तीन साल के मासूम अंश, अभय (3), संगीता (45) निवासी गौचर व कल्पना देवी (31) निवासी झिरकोटी को कुत्तों ने काट दिया। संगीता देवी ने बताया कि उन्हें कुत्ते ने एक ही दिन में अलग-अलग तीन स्थानों पर काटा है। कर्मियों ने बताया कि बीते माह से अब तक बीस लोगों को कुत्ते के काटने के मामले दर्ज किए गए हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि कुत्तों के काटने के इतने मामले सामने आने के पीछे जानवरों से अनावश्यक छेड़छाड़ ही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें