फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्रों ने परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के सीखे गुर

Mon, 10 Feb 2025 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों में हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम छात्र-छात्राओं ने बहुत ध्यान ने सुना। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से खूब सवाल-जवाब भी किए और परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के गुर सीखे।
विज्ञापन

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में छात्र नवनीत रतूड़ी ने कहा कि इस कार्यक्रम से परीक्षा के मार्गदर्शन में काफी मदद मिलेगी। 12वीं के छात्र भूपेश परिहार तथा जीआईसी रेंस चोपता की छात्रा सोनम एवं पल्लवी ने बताया कि कार्यक्रम से जीवन में कौशल विकास से भी तरक्की की जानकारी मिली। शिक्षक नरेंद्र रावत ने कहा कि इस तरह की चर्चा छात्रों में उनके संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करती है। प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. गंगा सिंह नेगी, जीजीआईसी के प्रधानाचार्य केएस भंडारी, अजय नेगी, राकेश राणा, श्रद्धा मिंगवाल और दीपेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें