फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण शुरू

Mon, 10 Feb 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का ब्लाॅक स्तरीय दो दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण शुरू हो गया है। सोमवार को जीआईसी के सभागार में निपुण भारत मिशन के तहत दो दिवसीय एफएलएन फॉलोअप प्रशिक्षण का शुभारंभ नोडल अधिकारी डाॅ. गंगा सिंह नेगी एवं प्रभारी ब्लाॅक समन्वयक दर्शन गिरी ने किया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता बीरेंद्र सेठवाल एवं अजय मेहरा ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के बारे में बताया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन मौखिक भाषा विकास, ध्वनि जागरूकता के संबंध में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चर्चा-परिचर्चा की। प्रशिक्षण में ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों के 70 शिक्षक और शिक्षिकाओं ने दो पालियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर यमुना प्रसाद गौड़, पवन जोशी, सीमा तोपवाल, अर्चना बेनीवाल, आलोक रंजन और दीपा बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें