गोपेश्वर। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय द्वितीय विज्ञान प्रीमियर लीग (एसपीएल) 2026 में जनपद चमोली के दो बाल वैज्ञानिकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। नंदानगर ब्लॉक के दूरस्थ गांव कनोल के देवेंद्र और नैनीसैंण के प्रिंस की जोड़ी ने जिले का नाम रोशन किया।
देहरादून के विज्ञान धाम, झाझरा में 25 और 26 अक्तूबर को आयोजित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता सात चरणों में हुई। यह आयोजन 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के तहत आयोजित किया गया। विज्ञान प्रीमियर लीग का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना है। छात्रों की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, जिला समन्वयक नरेंद्र रावत, अकादमिक समन्वयक एवं टीम प्रभारी डॉ. प्रताप बिष्ट ने बधाई दी। संवाद