फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम: 15 दिन बाद बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, मांगों पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी

Tue, 27 Oct 2026 01:59 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

वेतन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर चल रहे विरोध के बीच कर्मचारियों और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति प्रबंधन के बीच सहमति की राह निकली है। मांगों पर विचार के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है, जिसे 15 दिन के भीतर समाधान की दिशा में काम करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी से मिले कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अस्थायी कर्मचारियों का चला आ रहा क्रमिक अनशन आज बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी की पहल और सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। पिछले 15 दिनों से 'वन टाइम सेटलमेंट' और 'समान वेतन समान अधिकार' जैसी प्रमुख मांगों को लेकर बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी बदरीनाथ धाम में क्रमिक अनशन पर बैठे थे।

विज्ञापन


बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने मंगलवार को बद्रीनाथ धाम में अनशनकारियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान 22 मार्च 2025 को वेतन वृद्धि को लेकर बनाई गई कमेटी की संस्तुतियों पर भी चर्चा की गई।

ये भी पढे़ं...हरिद्वार:  सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की समस्याओं के स्थायी और निष्पक्ष समाधान के लिए बोर्ड के दोनों उपाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल करते हुए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। समिति ने आश्वासन दिया है कि आगामी 15 दिनों के भीतर कर्मचारियों के मांग पत्र पर पूरी गंभीरता से विचार कर एक सम्मानजनक समाधान निकाला जाएगा। सकारात्मक बातचीत के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारियों ने खुशी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें