जिले के डाक कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और महंगाई भत्ता बहाल करने की मांग को लेकर प्रधान डाकघर परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकारें इस ओर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इससे कर्मचारियों मेें आक्रोश बढ़ रहा है।
धरना स्थल पर हुई सभा में ब्लाक के मंडलीय सचिव भुवन चंद्र मैखुरी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। यदि मांग पूरी नहीं होती है तो यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन हो जाएगा। कहा गया कि महंगाई भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर दिनेश सेमवाल, महावीर सिंह बिष्ट, संदीप सिंह, भरत रावत, ईशु, दीक्षा, दीपा रावत, मनोज गंगवार, मोहम्मद आसिम, आशुतोष सिंह, किशोरी लाल, पुष्कर सिंह, जीशान और कपिल कुुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो