सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने अटल आयुष्मान योजना में उपचार के नाम पर की जा रही कटौती का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार इसमें कर्मचारियों के बराबर पेंशन से कटौती कर रही है। संगठन के जिला सचिव शिव सिंह नेगी का कहना है कि इसके विरोध में चार फरवरी को सभी राजकीय पेंशनर्स गोपेश्वर बस स्टेशन पर धरना देंगे। उसके बाद जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे।