फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एसपी ने किया पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण

Sat, 28 Nov 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने शनिवार को पुलिस लाइन गोपेश्वर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में सफाई व अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवनियुक्त एसपी ने पुलिस लाइन में शस्त्रागार, स्टोर कार्यालय, जिम, पुलिस बैरक, भोजनालय, दूरसंचार केंद्र, महिला हेल्पलाइन, सीपीसी कैंटीन, पुलिस पेट्रोल पंप और आवासीय परिसरों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के कार्यों की प्रगति भी देखी। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं और कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि सुविधाएं बेहतर होने से पुलिसकर्मी पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। इस दौरान यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें