फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कहीं जाम तो कहीं धूल से जूझते रहे तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। बदरीनाथ हाईवे पर चल रहे ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से जगह-जगह यात्रा वाहनों का जाम लगता रहा। जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिन स्थानों पर पहाड़ी कटिंग का काम पूरा हो गया है, वहां वाहनों की आवाजाही से धूल ही धूल उड़ रही है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से कंचनगंगा तक करीब 8 किलोमीटर हिस्से में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है। टैय्या पुल से गोविंदघाट के समीप तक भी चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। यहां सड़क पर कॉजवे निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन जगहों पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। रड़ांग बैंड से पहले हाईवे बेहद तंग हालत में है। जबकि झड़कुला, अणीमठ, हनुमान चट्टी से रड़ांग बैंड, सेलंग क्षेत्र में हाईवे पर धूल उड़ रही है। बीआरओ की ओर से कहीं भी सड़क पर पानी छिड़काव की व्यवस्था नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें