फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा पर कन्याकुमारी निकले बामणी के सोमेश

विज्ञापन
बदरीनाथ से कन्याकुमारी की साइकिल यात्रा पर निकले सोमेश। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
जन-जन को नशा मुक्ति और स्वच्छ हिमालय का संदेश देने के लिए बदरीनाथ के बामणी गांव का सोमेश पंवार कन्याकुमारी की साइकिल यात्रा पर निकल गया है। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम परिसर में पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ के रावल (पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने हरी झंडी दिखाकर सोमेश पंवार को रवाना किया। इससे पूर्व भी सोमेश देश के विभिन्न हिस्सों की साइकिल यात्रा कर चुका है।
विज्ञापन

सोमेश पिछले चार सालों से साइकिल यात्रा के जरिए देशभर में स्वच्छ हिमालय और नशामुक्ति अभियान चला रहा है। इस बार वह बदरीनाथ से कन्याकुमारी की साइकिल यात्रा पर निकल पड़ा है। सोमेश तीन माह की इस साइकिल यात्रा में बदरीनाथ से मथुरा, वृंदावन, गुजरात, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और उसके बाद कन्याकुमारी पहुंचेगा। सोमेश सतोपंथ सरोवर के जल को कन्याकुमारी में समुद्र में प्रभावित करेगा। सोमेश ने बताया कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक स्वच्छ हिमालय का संदेश पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें