फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सैनिक, वीर नारियां और परिजन सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य महोत्सव में कल्पना, राजेंद्र और पंकज ने दी लोकगीतों की प्रस्तुति
विज्ञापन




शहीद भवानीदत्त इंटर कॉलेज चेपड़ों के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। कल्पना चौहान, राजेंद्र चौहान, पंकज पांडे की टीम ने लोकगीतों और लोकनृत्य से समा बाधा। इस दौरान सैनिकों, शहीदों की वीर नारियों और उनके परिवारजनों समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों, संस्थाओं और रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया। महिला मंगल दल चेपड़ों और टुंड्री को विशेष सम्मान दिया गया।
विज्ञापन




इससे पूर्व बुधवार रात हुए कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक भूपालराम टम्टा ने किया। कल्पना चाैहान, रोहित चौहान और पंकज पांडे ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी गीतों की प्रस्तुति दी। कल्पना चौहान ने मेरा जय बदरी केदार दैण हो जाया... के साथ की। इसके बाद हाय ककड़ी झील में, क्रीम पाउडर कसकै लंगू मैं, मन लगेगी मेरी पिंगली साड़ी में, म्यी घास काटलू तू पूवा बांधली जैसी गीतों पर सैकड़ों दर्शक पंडाल में ही झूमने लगे। रोहित चौहान ने खुटियों में परूली तेरी घुंघरू बजदा..., चंदी बटना भैजी कुर्ती कॉलर में..., धन सिंह की गाड़ी चली और छोरी चंदरा पर युवा मंच पर थिरकने लगे। हल्द्वानी के गायक पंकज पांडे ने ऐजा मेरा दानपुरा,रूमा झुमा बरखी लगी, चाह को होटल खोलूला इति टकनपुर और खिड़की में भै रोली... गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन दिग्पाल गड़िया और रमेश देवराड़ी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें