फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा पर शोध करने को आगे आएं छात्र-छात्राएं

Mon, 29 Feb 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में भौतिकी परिषद और भूगर्भ विज्ञान परिषद की ओर से विज्ञान दिवस पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


व्याख्यान के मुख्य वक्ता केंद्र सरकार के अक्षय एवं नवीनीकरण विभाग के मुख्य सलाहकार बीके भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार वर्तमान में स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित विभिन्न शोध परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर वित्तीय अनुदान दे रही है।

पर्वतीय क्षेत्रों में वैकल्पिक ऊर्जा के तौर पर सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विज्ञान का अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को सौर ऊर्जा पर शोध करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने उनसे विज्ञान से संबंधित कई सवाल भी पूछे। प्राचार्य डा. पीएस मखलोगा ने कहा कि यह सदी ऊर्जा और संचार की सदी है और यह रोजगार के क्षेत्र में बड़ी उम्मीदें लेकर आ रही है।

 इस मौके पर महाविद्यालय के कोआर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी, डा. अरविंद भट्ट, डा. दिनेश सती, डा. मनोज के साथ ही कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें