25 फरवरी से शुरू हुआ वकीलों का आमरण अनशन एसडीएम से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। वार्ता में तहसील परिसर में 0.011 हेक्टेयर भूमि बार संघ भवन निर्माण के लिए दिए जाने पर सहमति बनी, जबकि अन्य मांगों को डीएम के माध्यम से शासन को जल्द भेजने का आश्वासन तहसील प्रशासन ने आंदोलनकारियों को दिया।
इसके बाद वकीलों ने अनशन समाप्त किया।
वार्ता में एसडीएम विवेक प्रकाश, थाना प्रभारी कुंदन राम, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, बार संघ अध्यक्ष एमएल जुयाल सहित अन्य अधिवक्ता, स्टांप पेपर विक्रेता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
तहसील मुुख्यालय पर उपनिबंधक पद की तैनाती, बार संघ भवन निर्माण, मुख्यालय पर एक नाली भूमि खरीद और बिक्री से रोक हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ता कुंवर सिंह झिंक्वाण 25 फरवरी से और स्टांप पेपर विक्रेता गंभीर सिंह 27 फरवरी से आमरण अनशन पर थे।