फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

Wed, 26 Feb 2025 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/ज्योतिर्मठ। चमोली जनपद में फिर मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी जबकि निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, गोरसों, औली, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से औली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आईं। बदरीनाथ हाईवे पर भी हनुमानचट्टी से आगे बर्फ जम गई है जिसे हटाने के लिए बीआरओ की मशीनें लगाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें