फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिमली औद्योगिक क्षेत्र की आंतरिक सड़कें बदहाल

Wed, 26 Feb 2025 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। चमोली जिले के सिमली औद्योगिक क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई। यहां नालियां चोक हैं और जगह-जगह झाड़ियां उगी हैं।
जिले में उद्योगों को रफ्तार देने के लिए सिमली में औद्योगिक परिक्षेत्र स्थापित किया गया था। मगर देखरेख के अभाव में यह बदहाल होते जा रहा है। हालांकि यहां दस से अधिक उद्योग संचालित हैं लेकिन स्थिति यह है कि यहां की आंतरिक सड़कें और नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बेस अस्पताल निर्माण संघर्ष समिति के संरक्षक महेश डिमरी, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र खंडूड़ी, जयदीप गैरोला आदि ने बताया कि कई बार सिडकुल प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ। वहीं मामले में डीएम चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि इस संबंध में सिडकुल के अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। जल्द व्यवस्थाएं दुरूस्त करा दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें