फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ और बदरीनाथ की चोटियों में बर्फबारी

Wed, 09 Dec 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने फिर करवट बदली है। बुधवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और रुद्रनाथ की चोटियों में बर्फबारी हुई है। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब में पवित्र सरोवर का पानी पूरी तरह से जम गया है। यात्राकाल में श्रद्धालु इस सरोवर में स्नान करते हैं। जिले के निचले क्षेत्रों में दिनभर ठंड के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहे।

 राहगीरों और व्यापारियों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। जोशीमठ में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में देर शाम बारिश होने के साथ ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग। मौसम का मिजाज बदलने से यहां ठंड बढ़ गई है। पिंडर घाटी के नारायणबगड़, थराली, देवाल, ग्वालदम सहित आदिबदरी और गैरसैंण में मौसम खराब रहा लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें