फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार अलकनंदा में गिरी, दो की मौत, एक घायल

Wed, 09 Dec 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर एक कार चाड़ा तोक में अनियंत्रित होकर अलकनंदा में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


छिनका-डुंग्री गांव निवासी महावीर सिंह (46) पुत्र गबर सिंह घरिया, नारायणबगड़ निवासी दिगंबर सिंह (40) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत और मठ-झड़ेता गांव निवासी राकेश राणा (39) पुत्र नारायण सिंह कार से चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहे थे। बिरही से करीब एक किमी दूर चाड़ा तोक में उनकी कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा में जा गिरी।

 हाईवे के दूसरी ओर बिरही-दुर्गापुर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य कर रहे हिंदुस्तान कंपनी के मजदूरों ने दुर्घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी।

ग्रामीणों के साथ पुलिस और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची। कार में सवार दिगंबर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महावीर सिंह ने जिला अस्पताल लाते वक्त 108 में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


राकेश राणा की भी हालत नाजुक बनी हुई है। डिप्टी सीएमओ डा. बीएस पाल ने बताया कि राकेश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें