बृहस्पतिवार को तड़के बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। दोपहर बाद बादल छंटने के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। जिले के निचले क्षेत्रों में भी ठंड में इजाफा हो गया है।