फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की घाटी के रास्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के साथ ही फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोलने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग ने घाटी के रास्ते के सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया है। साथ ही रास्ते में आए हिमखंड और ग्लेशियरों को हटाकर रास्ता बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही घाटी के पुराने रास्ते को बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। यह रास्ता 2013 की आपदा में टूट गया था। इसके बाद वन विभाग ने यहां दूसरा रास्ता बनाया। इससे घांघरिया से फूलों की घाटी की दूरी दो किमी घट गई, लेकिन रास्ता खड़ी चढ़ाई वाला हो गया। पहले नदी किनारे से होकर जाने वाले रास्ते की दूरी चार किमी थी, लेकिन रास्ता सीधा था। फूलों की घाटी रेंज के रेंजर बृजमोहन भारती ने बताया घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। पुराने रास्ते को बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें