फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंसर, दूधातोली, पनछुया में गिरी बर्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने और निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। पैंसर, दूधातोली, पनछुया की पहाड़ियों पर भी बर्फ पड़ी। थराली में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों रतगांव, कोलपुड़ी, बमोटिया, बेराधार, कस्बीनगर में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

देवाल में हिमालयी क्षेत्र के गांवों सहित रूपकुंड, वेदनी, आली बुग्याल, बगजी, ब्रहमताल, बगुवावासा, आयजनटॉप में बर्फ पड़ी। वांण, वांक, घेस, बलाण, हिमनी, पिनाऊं, कुलिंग, दीदना, सौरीगाड़ गांव बर्फ से ढक गए हैं। वांण के हीरा बुग्याली ने बताया कि वांण में बर्फबारी जारी है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बर्फबारी से पर्यटक वांण गांव से आगे गैरोली पातल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं काश्तकार सुरेश चंद्र, अमर सिंह, पदम सिंह ने कहा कि यह बारिश असिंचित भूमि के लिए उपयोगी है और दलहन, तिलहन, गेहूं की पैदावार बेहतर होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें